BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षकों का वीडियो हुआ वायरल, देखिए विडीयो…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हाल ही में दो शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना ने शिक्षा विभाग को गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं। वीडियो में उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय नजर आ रही है। इसी तरह ग्राम लरिया की शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव भी नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे।

वीडियो में दिखाया गया है कि राजकुमार ध्रुव ने अपनी बाइक गिरा दी है और उनकी चाल-ढाल भी असामान्य है। ये वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर... बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्... बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या... बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार!