एम्स हॉस्पिटल में 4 दिन से लापता मरीज की परिसर में ही लटकी मिली लाश, फैली सनसनी… सुरक्षा की कमी पर उठ रहा सवाल, पढ़िए पूरी खबर……


रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एम्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मरीज चार दिन पहले इमरजेंसी वार्ड से लापता हो गया था। सोमवार को उसकी लाश अस्पताल के ग्रिल पर रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली। मामले की जानकारी मिलने पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में CCTV कैमरे की व्यवस्था न होने के कारण, प्रबंधन ने मरीज को चार दिन तक ढूंढने में असमर्थता जताई। यह लापरवाही और सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाते हुए, घटना ने अस्पताल के प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंताओं को जन्म दिया है। प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश में जुटी हुई है। इस घटना ने अस्पताल के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

