BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: 8 बच्चे को घायल करने वाले कुत्ते का निगम ने किया रेस्क्यू, कुत्ते को मार डाला, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक पागल कुत्ते के आतंक से 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दो दिन पहले की है, जब कुत्ता शहर के देवरीखुद क्षेत्र में हिंसक हो गया और छोटे से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों पर हमला करने लगा। बीते गुरुवार को कुत्ते ने सफेद खदान क्षेत्र में बच्चों को एक-एक करके काटना शुरू कर दिया। इस हमले में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। कुत्ते का आतंक देवरीखुद के वार्ड नंबर 42 के सतबहनिया दाई मंदिर तक फैल गया, जहां भी उसने बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने इस घटनाक्रम की जानकारी वार्ड की पार्षद लक्ष्मी यादव को दी। इसके बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने कुत्ते को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उसे मार गिराया। सिम्स में भर्ती एक बच्चे के सिर और चेहरे को कुत्ते ने बुरी तरह नोचा है, जिससे उसकी हालत गंभीर है। अन्य बच्चों की स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य है, हालांकि उन्हें भी अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!