BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नारायण ई-टेक्नो स्कूल की जांच तेज करने की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अमेरी रोड स्थित नारायण ई-टेक्नो स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अर्पित केशवानी ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग को कक्षा पांचवीं के 57 छात्रों की सूची भेजी थी, जिनमें से 28 छात्र मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे। संगठन का दावा है कि ये सभी छात्र रायपुर के निवासी बताए गए, जबकि उनका परीक्षा केंद्र बिलासपुर निर्धारित किया गया था। एनएसयूआई ने सवाल उठाया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की अनुपस्थिति की जानकारी समय पर शिक्षा विभाग को क्यों नहीं दी। साथ ही द्वितीय अवसर परीक्षा के आदेश के बावजूद परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। संगठन ने स्कूल के बैंक खातों, ऑडिट रिपोर्ट और छात्रों से ली गई फीस की जांच कराने की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!