BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

हद हैं! मां से मोबाइल की डिमांड पूरी न होने पर नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर…..

जशपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां से मोबाइल फोन की मांग पूरी न होने पर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार इलूश कुजूर की 15 वर्षीय बेटी काफी दिनों से अपनी मां से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मां ने बार-बार इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई। मां ने बेटी को आश्वासन दिया कि खेती और धान बिक्री के बाद नए मोबाइल की व्यवस्था की जाएगी। फिर भी बेटी ने अपनी मांग पर जोर दिया और जब मां ने एक बार फिर से मना कर दिया, तो नाराजगी में उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया। उसने पास के कोशम के पेड़ पर ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब परिवार के लोग अपनी बेटी को घर में नहीं पाए, तो सुबह की रोशनी में घर से दूर एक पेड़ पर उसकी लाश झूलती हुई पाई गई। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!