BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: बढ़ते अपराध और नशे के नेटवर्क को रोकने में बिलासपुर पुलिस असफल..दिनदहाड़े हत्या कांड की जगह में फिर बेरहमी से मारपीट, देखिए विडियो……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों अपराध की स्थिति गंभीर हो गई है। शहर में हत्या, चाकूबाजी और अन्य जघन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और इन घटनाओं के पीछे नशे का गहरा संबंध नजर आ रहा है। कुछ दिनों पूर्व पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। वहां एक युवक राहुल चौहान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अब उसी जगह का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक नशे की हालत में एक तीसरे युवक को बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो बदमाश, युवक को हाथ और लात से मार रहे हैं और आसपास कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। लेकिन यह स्पष्ट है कि नशे की समस्या जिले में गंभीर रूप से जड़ जमाए हुए है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाइयों में कई खामियां देखी जा रही हैं।

पुलिस छोटी-मोटी अपराधियों को पकड़ने में तो सक्रिय है, लेकिन नशे के बड़े नेटवर्क और प्रभावशाली अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस केवल दिखावे के लिए कार्रवाई करती है और बड़ी मछलियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाती। इस स्थिति ने शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नशे की इस बढ़ती लहर के कारण युवाओं के बीच हिंसा और अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने के लिए एक ठोस और प्रभावी योजना की आवश्यकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!