BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

पढ़िए गूंगे सीरियल किलर की क्राइम स्टोरी..1 से अधिक मर्डR की घटना को दे चुका हैं अंजाम, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गूंगे सीरियल किलर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिसे दो महिलाओं की हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। इस गिरफ्तारी के साथ ही दो अंधे हत्याकांडों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान तेजराम उर्फ कोंदा उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है। तेजराम पर 2020 और 2023 में दो महिलाओं की हत्या का आरोप है। पहले मामले में 29 मई 2020 को ग्राम भालुकोना निवासी रामायण पटेल ने पुलिस को सूचित किया था कि उसकी भतीजी अनुपमा बाई का शव महानदी के किनारे एक पेड़ पर मिला था। शव को बिखरे कपड़े और सिर पर चोट के साथ पाया गया था और हत्या में एक सूखी लकड़ी का प्रयोग होने का संकेत मिला था।

दूसरे मामले में 13 मार्च 2023 को किशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरी बाई यादव का शव गांव के पनखट्टी तालाब के पास मिला। शव पर चोट के निशान और घसीटे जाने के संकेत मिले। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा लकड़ी और लोहे का हंसिया भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामलों की गहन जांच की और आरोपी की पहचान की। साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने दोनों हत्याओं को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...