

राजीव युवा मितान क्लब सीपत संघ का हुआ गठन… सर्वसम्मति से बने वीरेंद्र अध्यक्ष व राहुल उपाध्यक्ष

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को राजीव युवा मितान क्लब के सीपत क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का बैठक रेस्ट हॉउस सीपत में रखा गया था। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब सीपत ब्लाक संघ का गठन, प्रत्येक क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों हेतु ड्रेस कोड पर चर्चा, युवा मितान क्लब स्तर पर प्राप्त आबंटन राशि के विषय में चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सम्मति से सीपत ब्लॉक संघ का गठन किया गया। ब्लॉक संघ सीपत के गठन में 48 पंचायतों के राजीव मितान क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के संघ का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कुकदा राजीव मितान क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लैहर्षण को सीपत ब्लॉक संघ का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विमल तिवारी, फैज खान, राहुल टंडन, संतोषी साहू, सचिव रामेश्वर धीवर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र दिनकर, संयुक्त सचिव भुवन पाल उइके, वीरेंद्र गुप्ता, रणजीत यादव को बनाया गया। बैठक के दौरान पुष्पेंद्र कुमार राय, बजरंग साहू, धनेश्वर् नेताम, रामकुमार यादव, मनेंद्र प्रकाश, सतीश सुनहले, सूर्यप्रकाश रजक, हरदीप कुमार सूर्या, संजय कुमार लास्कर, सुखसागर टेंगवर, कमलेश साहू, अयोध्या कैवर्त्य, सुक सिंह राज व सूरज पाटले सहित क्षेत्र के राजीव राजीव के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

