BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

Dj में नाचने को लेकर हुआ विवाद: 3 भाई की मौत, चाकू & गन्ने से पिटाई, गांव में छाया मातम, पढ़िए पूरी खबर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम नंदिनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और यादव मोहल्ला के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटी। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव और उत्तेजना का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुई थी। हालांकि उस समय विवाद को शांत कर दिया गया था। बाद में यादव मोहल्ले के राजेश यादव और करण यादव ने शीतला पारा के आकाश पटेल और एक अन्य युवक को बुलाकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।

राजेश और करण सगे भाई हैं और उनके साथ उनका चचेरा भाई वासु यादव भी था। इस दौरान राजेश यादव जिनके खिलाफ पहले से थाने में अपराध दर्ज है, ने आकाश पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही शीतला पारा के लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और चाकू से हमले करने वाले राजेश, करण और वासु की गन्नों से पिटाई कर दी। इस पिटाई में यादव मोहल्ले के राजेश यादव, करण यादव और वासु यादव की मौत हो गई। वहीं चाकू लगने से आकाश पटेल की हालत गंभीर हो गई है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नंदिनी थाने का घेराव किया और पुलिस की कार्रवाई में देरी की शिकायत की। उनके आरोप थे कि पुलिस विवाद की सूचना मिलने के बावजूद तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद, जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और झगड़े में शामिल 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!