BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सड़क किनारे मिला 2 दोस्तों का शव, एक दोस्त था घायल..ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल, पढ़िए पूरी खबर……

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास शनिवार सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि एक बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी। बाइक के पास तीन युवकों की घायल अवस्था में स्थिति देखी गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय धर्मेंद्र पावले और 17 वर्षीय सूरज सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक की पहचान 17 वर्षीय अमृत सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक ग्राम कुंदीकला के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर सिधमा-ककना मार्ग की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, उनकी बाइक चंदन बाड़ी के पास एक माइलस्टोन से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!