Raftaar News Cg

BILASPUR: पानी टंकी में फाँसी के फंदे पर मिली यूवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिसिया जांच के बाद मिलेगा जवाब, पुलिस कर रही मामले की जांच…..??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार की सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर में पानी टंकी पर फांसी के फंदे में लटकी हुई युवक कि लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। जिसकी सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास की पानी टंकी में कुडुदंड माताचौरा निवासी संजय की लटकी हुई लाश मिली है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच, देखा कि कपड़े के एक फंदे में युवक की लाश पानी टंकी में लटकी हुई थी। जिसे पुलिस टीम ने उतारकर मृतक की पहचान करने कि कार्यवाही शुरू की। तभी काफी मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि फंदे में लटकी हुई लाश कुडुदंड माताचौरा निवासी संजय की है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया होगा। फिलहाल इस पुरे मामले में युवक कि डेड बॉडी को पीएम के लिए शव घर में भेजवा दिया गया है। वही उक्त मामले में पुलिसिया जांच पूरी होने के बाद हत्या या आत्महत्या के सवाल का जवाब मिल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!