Raftaar News Cg

राशि स्टील प्लांट में प्रभावित किसानों को नहीं मिली नौकरी, किया प्रदर्शन, मालिक के गाड़ी के सामने लेटी विधवा महिला..कहीं नौकरी दो, नहीं तो गाड़ी चढ़ा दो, पुलिस को बुलाकर डराने का आरोप, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर/जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटमीसोनार के पास स्थापित राशि स्टील एंड पॉवर प्लांट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के परिजनों को नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने उनकी मांगी गई नौकरियों पर ध्यान नहीं दिया है। उल्लेखनीय है कि राशि स्टील एंड पॉवर प्लांट ने जिले के कोटमीसोनार, पाराघाट और आसपास के गांवों के किसानों की भूमि लेकर फैक्ट्री स्थापित की है। हाल ही में 5 सितंबर को प्रभावित परिवार के सदस्य प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे। लेकिन उन्हें प्लांट के गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार जब प्लांट के मालिक और उनके परिवार के सदस्य बीएमडब्ल्यू कार में बाहर निकल रहे थे, तो एक विधवा महिला ने विरोध स्वरूप उनके कार के सामने लेट गई। महिला शिवकुमारी सोनी ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपने बेटे के लिए नौकरी की मांग की थी। अब तक प्रबंधन ने उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है। शिवकुमारी सोनी का कहना है कि उनकी 60-65 डिसमिल जमीन प्लांट के लिए ली गई थी, लेकिन उनके बेटे को अब तक नौकरी नहीं दी गई है। प्रभावित किसानों में लल्लू राम साहू, विजेन्द्र बंजारे और रामकिशुन यादव जैसे कई लोग शामिल हैं, जिन्होंने भी अपने अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इन किसानों का कहना है कि जब उनकी जमीन प्लांट के लिए ली गई थी, तब उन्हें नौकरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

किसानों को ठगने का आरोप…..

राशि स्टील एंड पावर प्लांट के मालिकों पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने किसानों को नौकरी का लालच देकर उनकी जमीनें कम दाम में खरीदीं और अब उन जमीनों पर विभिन्न यूनिटों का संचालन कर रहे हैं, जिससे वे भारी मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्लांट के मालिकों ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि उनकी जमीनें उचित मूल्य पर खरीदी जाएंगी और उनके परिवार के सदस्य प्लांट में नौकरी पा सकेंगे। इसके बावजूद अब तक कई किसान परिवारों के सदस्य रोजगार से वंचित हैं। प्लांट के मालिक ज्योति अग्रवाल और रोहित अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है। किसानों का कहना है कि इन मालिकों ने उन्हें नौकरी के आश्वासन के साथ कम दाम पर जमीनें बेचनें के लिए प्रेरित किया, लेकिन अब उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। किसानों ने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील की है। वे चाहते हैं कि उनकी नौकरी की मांग पूरी की जाए और ठगी के आरोपों की जांच की जाए। किसानों की इस मांग को लेकर स्थानीय समुदाय और राजनीतिक दलों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे….

पाराघाट के किसानों ने राशि स्टील एंड पावर प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद तिवारी ने पुलिस को बुलाकर डराने-धमकाने की कोशिश की, लेकिन किसान परिवार अपने संघर्ष में अडिग रहा। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप प्लांट के मालिक की गाड़ी के सामने बीच सड़क पर लेट कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे आधे तो प्लांट को जमीन देकर ही मर चुके हैं; अब या तो उन्हें नौकरी दी जाए या गाड़ी उन्हें कुचल दे। इस दौरान गाड़ी के मालिक ने वापस प्लांट ले जाकर पुलिस को बुलाया और फिर अपने घर के लिए रवाना हो गए। प्रभावित किसान परिवारों का कहना है कि जमीन लेने के समय प्लांट प्रबंधन ने सभी परिवारों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब वे उस वादे से मुकर रहे हैं।

राशि स्टील एंड पॉवर प्लांट: जीएम विनोद तिवारी…..

राशि स्टील एंड पावर प्लांट के जनरल मैनेजर विनोद तिवारी ने प्रभावित किसानों की नौकरी की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ने महिला के पुत्र को पहले ही नौकरी प्रदान की है। विनोद तिवारी ने कहा कि कंपनी की नीति के अनुसार एक ही परिवार के एक सदस्य को ही नौकरी दी जा सकती है। इस स्थिति में, महिला के चचेरे भाई के लिए नौकरी की मांग की जा रही है, लेकिन कंपनी की मौजूदा नीति के तहत ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि भविष्य में फैक्ट्री का विस्तार होता है, तो इस मांग पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!