BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर में बारिश नहीं होने से किसान परेशान: खेत में पानी के लिए लड़ गए किसान, घर घुसकर कर दी पिटाई, मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर……

कोटा: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सभी किसानों ने इस मौसम में धान की फसल की बुआई शुरू कर दी है, लेकिन हाल ही में लगातार बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखने लगे हैं। इस स्थिति ने किसानों के बीच पानी को लेकर विवाद उत्पन्न कर दिया है। कोटा क्षेत्र में इसी विवाद के चलते एक मारपीट की घटना सामने आई है। ग्राम गोबरीपाठ निवासी 54 वर्षीय शत्रुघन कुमार बंजारे ने अपने खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल से पानी खरीदा था। लेकिन गांव के ही शेखर सिंह ने जानबूझकर मेड़ तोड़कर पानी को अपने खेत में ले लिया। शत्रुघन ने गुरूवार सुबह 9 बजे शेखर को रोका और पूछा कि वह खेत का पानी क्यों ले जा रहा है। शेखर ने जवाब देने के बजाय गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शेखर सिंह ने अपने साथियों राजू और जाबीर अनंत को भी बुला लिया और शत्रुघन के घर पर पहुंच गए। वहां उन्होंने शत्रुघन के साथ मारपीट की और घर में घुसकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। शत्रुघन के परिवार ने बीच-बचाव किया। कोटा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...