Raftaar News Cg

पंधी स्कूल में पालक शिक्षक समिति की बैठक सम्पन्न

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज शासकीय उच्च. माध्यमिक शाला पंधी में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सह अन्य गतिविधियों की समीक्षा व चर्चा हेतु पालक व शिक्षक समिति की बैठक संपन्न हुआ। स्कूल विभाग के द्वारा प्रत्येक बच्चे के पालक को बैठक में शामिल होने को सूचित किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में बच्चो के माता, पिता व भाई शामिल हुए और अपने बच्चे के शिक्षण स्तर से रूबरू हुए। इस दौरान सभी कक्षा के कक्षा शिक्षको ने पालको को उनके बच्चो का रिजल्ट व उत्तर पुस्तिका भी दिखाया। जिससे बच्चो के ज्ञान का पता पालको को हुआ। वे अपने बच्चो के उत्तर पुस्तिका देखकर हतप्रभ थे। बैठक में शाला व्यवस्था, अनुशासन, अध्ययन – अध्यापन, शाला की अन्य गतिविधियों, पालक जागरूकता, शिक्षण सामग्री, परीक्षाफल सहित बालक के केश, गणवेश, परिचय पत्र, बात व्यवहार जैसे कई आवश्यक विषय पर चर्चा किया गया। बालको की अनुपस्थिति व अनियमित अध्ययन पर भी विस्तार से शाला प्राचार्य ने पक्ष रखा, वर्तमान में तिमाही परीक्षा व बेसलाइन परीक्षा का आंकलन परीक्षा लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में भी पालको को अवगत कराया गया। बैठक में प्राचार्य संजय शर्मा ने ने कहा कि पालक, शिक्षक व बालक तीनो के संयुक्त प्रयास से उत्कृष्ट शिक्षा का माहौल बनेगा, पंधी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता हेतु निरन्तर प्रयास जारी है। जिसमें शिक्षको, पालको व बालको का सहयोग जरूरी है, तिमाही परीक्षा परिणाम की कक्षावार जानकारी देते हुए बताया गया कि इसे पालको के सहयोग से और बेहतर बनाया जा सकता है। पंधी, देवरी, रॉक, लगरा, उरतुम, खैरा, फरहदा, मोहरा, मटियारी, परसाही गांव के पालको ने स्कूल के शिक्षण की सराहना की और कहा कि वे अपने बच्चो के शिक्षा का अवलोकन करेंगे। बच्चो के कार्यविधि व स्कूल की शिक्षा में पूर्णतः सहयोग करेंगे। बैठक में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास ने कहा कि यह विद्यालय का अनुकरणीय प्रयास है, जिसमे पालको को बुलाकर उनके बच्चो की स्थिति से अवगत कराते हुए छात्रों में सुधार हेतु प्रयास किया गया है। ऐसा प्रयास निरन्तर जारी रहे तो अपेक्षित परिणाम मिलेगा। शाला द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। शाला प्रबंधन व विकास समिति के कृष्ण कुमार भट्ट, जवाहर कैवर्त, रामायण पूरी गोस्वामी, भरत पूरी गोस्वामी, हरीश श्रीवास, सीताराम वर्मा, अब्दुल कयूम खान, गुड्डू साहू आदि के साथ पालको ने भी विचार रखा। गुणात्मक शिक्षा हेतु आयोजित पालक शिक्षक समिति की बैठक का संचालन व्याख्याता अर्चना देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन व्याख्याता हेमलता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य संजय शर्मा, हेमलता वर्मा, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, प्रीति पांडेय, तीशु शुक्ला, शुभाश्री साहू, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, सुरेश टाइगर, मधु मनहर, केशनी साहू, मॉली गुइन, अपर्णा त्रिपाठी, श्रीकांत धर दीवान, मनोज गुरुदीवान, कमला चंद्रा, लक्ष्मी श्रीवास, राजकुमार राठौर व शाला विकास समिति के पदाधिकारी एवं सभी ग्राम के पालक शामिल थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...