यूवक चढ़ा हाई टेंशन तार पर, परिजन मौके पर, पुलिस कर रही उतारने की कोशिश, नहीं समझ रहा युवक, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर…..

जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक गंभीर खबर सामने आई है। पामगढ़ थाना क्षेत्र के मेऊ गांव में एक युवक ने हाई टेंशन तार पर चढ़कर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक को पोल से उतारा नहीं जा सका है।
पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही बिजली विभाग के कर्मियों को भी सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है, क्योंकि युवक एक पोल से दूसरे पोल पर तार के सहारे जा रहा है। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस युवक के रेस्क्यू की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम लगातार युवक से उतरने की अपील कर रही है और उसके परिजनों को भी बुलाया गया है ताकि युवक को सुरक्षित तरीके से उतारा जा सके।
