BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

शादीशुदा महिला की अरपा नदी में कूदने से मौत: शव 10 किलोमीटर दूर मिला, पढ़िए पूरी खबर …..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार रात शनिचरी रपटा के पास अरपा नदी में कूदने वाली 19 वर्षीय विवाहिता साहिला चंद्राकर की लाश मंगलवार को दोमुहानी एनीकट के पास 10 किलोमीटर दूर मिली। मृतिका अपने ससुराल में चोरी का आरोप लगाए जाने से आहत होकर अपने मायके टिकरापारा आई थी और वहां 2 दिनों से रह रही थी। रविवार की शाम वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई, जहां अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के कारण वह बहकर आगे निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव की खोजबीन की, लेकिन रविवार को उसे नहीं ढूंढ पाई। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और दोमुहानी एनीकट के पास साहिला का शव पाया। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!