भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के खिलाफ सीपत में मशाल जुलूस, युवाओं की शक्ति यादव: युवा कांग्रेस, पढ़िए पूरी खबर……


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार शाम को बलौदाबाजार घटना के चलते भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीपत में युवा कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन किया। मस्तूरी विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनटीपीसी कॉलोनी गेट से नवाडीह चौक होते हुए शासकीय मदनलाल कॉलेज तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देवेंद्र यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। युवा कांग्रेस के नेता सुनील पटेल ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और भाजपा सरकार ने जानबूझकर उन्हें फंसाने के लिए गिरफ्तार किया है। पटेल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश की जनता को उचित बिजली, सड़क, और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में असफल रही है और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देवेंद्र यादव को बलि का बकरा बना रही है। मशाल जुलूस में मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ-साथ नमन वर्मा, प्रितेश पनौरे, कुलजीत राय, सुनील कुमार, रोशन खरे, अरुण अंचल, सोनू कुमार, वैभव मंजारे, चमन, अविनाश, जोगेंद्र, मोनू टंडन और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


