BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

रात 12 बजे ई-रिक्शा में मांगा लिफ्ट, बदमाशों ने युवक को पीटा और लूटा कैश & मोबाइल, चार गिरफ्तार, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में एक युवक को सड़क पर बदमाशों द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने और उससे कैश व मोबाइल लूटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 30 अगस्त की रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है, जब धन्नू चंद्रवंशी नामक युवक अपने दोस्त के घर से लौटते समय ई-रिक्शा से लिफ्ट मांग रहा था। गुढ़ियारी थाने के रामनगर चौकी की पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धन्नू ने पुलिस को बताया कि वह बजरंग चौक ओवर ब्रिज के नीचे ई-रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक ई-रिक्शा वहां से गुजरा और उसने लिफ्ट के लिए आवाज लगाई। ई-रिक्शा में सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले धन्नू का मोबाइल छीन लिया और उसके पास से 27 हजार रुपये नकद लूट लिए।

 

इसके बाद उन्होंने युवक को ई-रिक्शा में जबरन बैठाकर जयस्तंभ चौक की ओर ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की। धन्नू को अपनी जान बचाने के लिए चलती ई-रिक्शा से कूदकर भागना पड़ा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो पूरी घटना को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। सीसीटीवी में बदमाशों की मारपीट और लूटपाट की पूरी तस्वीर कैद है। धन्नू ने रामनगर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूरज सारथी, राजेश धांडे, परमानंद धांडे, और ओमप्रकाश शर्मा नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!