BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

आंगन में खेल रही 3 साल की बच्ची को तेंदुए ने उठाया, पास जाते ही हो चुकी थी मृत, पढ़िए पूरी खबर…..

धमतरी:(प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सांकरा रेंज के दरीपारा गांव में एक तेंदुए ने 3 साल की बच्ची की जान ले ली। घटना उस समय घटी जब बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। तेंदुआ बच्ची को उठाकर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घर पर मौजूद माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग चुका था। बच्ची की मौत हो चुकी थी।वन विभाग के अनुसार तेंदुए का शिकार संतोष कुमार की बेटी बनी है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव के विभिन्न हिस्सों में जाल बिछा दिए हैं और टीम का कहना है कि तेंदुए को पकड़कर दूसरे इलाके में छोड़ा जाएगा। यह घटना 25 दिन में दूसरी बार हुई है जब तेंदुए ने एक बच्ची को अपना शिकार बनाया है।

इससे पहले बिरगुड़ी रेंज में भी एक बच्ची को तेंदुआ उठाकर ले गया था, जिनके अवशेष दो दिन बाद मिले थे। वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे घर से बाहर न निकलें और सुरक्षा उपायों का पालन करें। विभाग ने बच्ची के परिवार को सहायता राशि देने की घोषणा की है। फिलहाल वन अमला गांव में डटा हुआ है और तेंदुए की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!