BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: डॉक्टरों व कर्मियों का कटा वेतन, सीएमएचओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, थे नदारद, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसडीएम और तहसीलदार को निरीक्षण के दौरान कई सरकारी अस्पताल बंद मिला था। जो अस्पताल खुले थे, वहां दर्जनों डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। सीएमएचओ ने इन डॉक्टरों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। वहीं सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों की शनिवार को पोल खुल गई थी। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई अस्पताल बंद पाए गए थे। जो अस्पताल खुले थे, वहां दर्जनों डॉक्टर व कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से गायब मिले थे। सेंदरी व सेमरताल उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला था। अस्पताल के परिसर में गंदगी पसरी हुई थी। इसी तरह लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ पाया गया था। पीएचसी कड़ार में एक साथ 5 स्टाफ को छुट्टी पर थे। उप स्वास्थ्य केंद्र ढेंका और मस्तूरी का रिसदा उप स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला था। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सीएमएचओ ने लापरवाही करने वाले सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं उनका एक दिन का वेतन भी काट दिया गया है। सीएमएचओ ने सख्त निर्देश दिए है कि लापरवाह डॉक्टरों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक उसकी सेवा समाप्त करने शासन को पत्र भेजा जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!