BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

नदी में गिरे चप्पल को निकालने पानी में कूदा छात्र, 24 घंटे बाद आधा किलोमीटर की दूरी में मिली लाश, क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़िए पूरी खबर…….

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को रतनपुर क्षेत्र के चोरहा देवरी गांव के 11वीं कक्षा के छात्र शरद शिकारी की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार शरद शिकारी शुक्रवार सुबह खारंग नदी पर बने लखराम एनीकट को पार कर रहा था। इस दौरान उसकी चप्पल एनीकट में गिर गई, जिसे निकालने के प्रयास में उसने पानी में कूद पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार शरद कुछ देर तक पानी में तैरता रहा, लेकिन फिर वह पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। छात्र की अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एनीकट के पास पहुंच गए। वहीं रतनपुर पुलिस ने तुरंत घटना की जानकारी एसडीआरएफ को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रातभर छात्र की तलाश की, लेकिन अंधेरे और पानी की तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह 24 घंटे की खोज के बाद, एसडीआरएफ की टीम ने एनीकट से लगभग आधा किलोमीटर दूर छात्र के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!