BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

MASTURI: भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर लोहर्सी मंडल में कार्यशला का हुआ आयोजन, पढ़िए पूरी खबर……

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी आगामी सितंबर माह से अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस संदर्भ में जिला और मंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के लोहर्सी मंडल में तक्षशिला स्कूल परिसर, जोंधरा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल, युवा मोर्चा, इकाई के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में लोहर्सी मंडल अध्यक्ष हरनारायण तिवासी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक बूथों पर सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भाजपा पदाधिकारी और सदस्य सदस्यता अभियान चलाएंगे। कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की गई है। जिन कार्यकर्ताओं द्वारा 3000 से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे, उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ डिनर का अवसर मिलेगा। पुराने सदस्यों को भी पार्टी की नई सदस्यता लेनी होगी, जिसके लिए वे जारी नंबर पर मिस कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र नायक, महामंत्री हेमलाल जगत, रामु अवध्या, खिलावन श्रीवास, दिनेश तिवारी, मिट्ठू प्रजापति और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!