BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: शराब तस्करी में बर्खास्त आरक्षक को कोर्ट पहुंचने से पहले पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शराब तस्करी के आरोप में बर्खास्त किए गए आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत को शुक्रवार को मोपका चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। वह अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने नेहरू चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मोपका चौकी पुलिस ने पहले नीलकमल सिंह की सफेद रंग की कार में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा था। इन लोगों की पहचान दयालबंद निवासी नवीन बोले उर्फ भज्जी और टिकरापारा के बलराम यादव के रूप में हुई थी। पुलिस ने उनकी कार से 5 बोरियों में 480 पाव देसी शराब बरामद की थी। कार की तलाशी के दौरान नीलकमल सिंह की खाकी वर्दी, बैंक पासबुक, गैस कार्ड और पहचान पत्र भी मिले थे। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही सकरी थाने में ड्यूटी कर रहा यह आरक्षक पेट्रोलिंग छोड़कर फरार हो गया था। एसपी ने उसे तुरंत निलंबित कर दिया और उसकी जांच की दिशा-निर्देश जारी किए। जांच के बाद, उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। मोपका चौकी पुलिस ने आरक्षक की तलाश की लेकिन दो बार असफल रही। अंततः तीसरी बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान आरक्षक ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। आरक्षक पर कोटा थाने में भी शराब तस्करी और कोचियों के साथ सेटिंग करके शराब बिक्री का आरोप है। उसने शराब दुकान से बड़ी मात्रा में शराब खरीदी और उसे कोचियों के माध्यम से बेचने का कारोबार लंबे समय से किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!