एनटीपीसी सीपत के ठेका श्रमिको पर गिरी आकाशीय बिजली, 7 श्रमिक घायल, पढ़िए पूरी खबर……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के रिजर्वायर 1बी डैम पर गुरुवार को एक गंभीर दुर्घटना घटी जब आकाशीय बिजली गिरने से 7 ठेका श्रमिक घायल हो गए। यह घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई, जब मूसलधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी। घटना के समय जेपी एसोसिएट ठेका कंपनी के श्रमिक टाइल्स पिचिंग के रिपेयरिंग कार्य में लगे हुए थे।

बारिश के तेज होने के साथ ही श्रमिक पास में खड़े ट्रैक्टर के नीचे शरण लेने के लिए गए, लेकिन आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 7 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।सहकर्मियों ने तुरंत सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को बुलवाया। घायलों को एनटीपीसी सीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक श्रमिक की हालत गंभीर थी जिसे तुरंत सिम्स के लिए रिफर किया गया। एचआर के सीनियर मैनेजर शैलेश चौहान ने बताया कि बाकी सभी श्रमिकों का डिस्चार्ज हो चुका है और उनकी स्थिति स्थिर है।
ये श्रमिक आए थे आकाशीय बिजली की चपेट में….
1. गंगा साहु पति धनीराम साहु उम्र 46 वर्ष निवासी हरदाडीह,
2. परमेश्वरी यादव पति रामबहोर यादव उम्र 35 वर्ष निवासी हरदाडीह,
3. ललिता साहु पति राजकुमार साहू उम्र 38 वर्ष निवासी हरदाडीह,
4. शैल कुमारी पति धनप्रकाश पोर्ते उम्र 40 वर्ष निवासी रलिया,
5. जमुना सिदार पति गंगा प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी रलिया,
6. सम्पत लाल पिता तुलाराम उम्र 60 वर्ष निवासी हरदाडीह,
7. आयुष भोंसले पिता बद्री भोंसले उम्र 20 वर्ष निवासी जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

