Raftaar News Cg

वैदिक महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का आयोजन , बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

लक्ष्य को साधकर जीवन को गढ़ना भगिनी निवेदिता का लक्ष्य

सीपत:-(प्रांशु क्षत्रिय) वैदिक महाविद्यालय सीपत में बुधवार को भगिनी निवेदिता भारतमाता की लाडली कन्या विषय पर राष्ट्रसेविका समिति विभाग द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुलभाताई देशपांडेय ने बताया कि सेवा भावना और त्याग की वजह से आज भी भगिनी निवेदिता आदरणीय है। वे दिव्य और असाधारण महिला थी। वे भारत के पुनरुत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने बालिकाओं को आह्रान करते हुए कहा कि बालिकाएं आप सभी अपनी ताकत को पहचानकर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें। भगिनी निवेदिता के जीवन चरित्रों से बालिकाएं प्रेरणा लें। नगर कार्यवाहिका सरला मौसी प्रांत प्रचारिका प्राची दीदी ने कहा कि भगिनी निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा और वचन को साक्षात करने का काम किया था। इस दौरान महाविद्यालय के संचालक द्वारिकेश पांडेय, सचिव अशोक श्रीवास, सीईओ अभिनव शुक्ला, उपसंचालक श्रीमती मीना पांडेय, ख्याति पांडेय, संस्कृति मिश्रा, सहायक प्राध्यापक रूखमणी चौधरी, टाकेश्वरी साहू सहित समस्त प्राध्यापकगण व बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहे। डॉ सुनीता वर्मा ने बताया कि भगिनी निवेदिता का समर्पण सेवा और साधना बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने भारत में अध्यात्म, विज्ञान और महिलाओं के जीवन पर बहुत कार्य किया है। लक्ष्य को साधकर जीवन को गढ़ना भगिनी निवेदिता का लक्ष्य है। राष्ट्रसेविका समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर स्वयं में बल भरने के तरीके , सेवा ही धर्म व लक्ष्य को साधकर जीवन मे आगे बढ़ने के तरीके बताए गए। बालिकाओं ने भी उत्साह के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रयोग किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...