BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का पंचम दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री व विधायक होंगे शमिल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह 31 अगस्त 2024 को सुबह 10.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे और अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा होंगे। विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय राज्यमंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी शामिल रहेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इस समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 64 विषयों के विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!