BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News Cg

MASTURI: कटहा को स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग: ग्रामीणों ने कलेक्टर से की अपील, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटहा के ग्रामीणों ने ग्राम को स्वतंत्र पंचायत बनाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण से गुहार लगाई है। ग्रामवासियों का कहना है कि वर्तमान में ग्राम कटहा, ग्राम पंचायत जुनवानी का आश्रित ग्राम है और यहां के 1000 से अधिक मतदाता हैं। इसके बावजूद, ग्राम कटहा में सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों की न होना ग्रामीणों के लिए समस्या बन गया है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत जुनवानी के आश्रित ग्राम होने के कारण उन्हें समय पर राशन प्राप्त नहीं हो पाता है और ग्राम कटहा में किसी भी प्रकार का विकास कार्य वर्षों से ठप है। इसके चलते ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि चावल लेने के लिए उन्हें 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और स्थानीय स्तर पर किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि आज तक ग्राम कटहा में एक भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं बना है और न ही अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाई हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में एसडीएम और जनपद सीईओ को भी ज्ञापन सौंपकर पंचायत को स्वतंत्र बनाने की मांग की थी। अब कलेक्टर से न्यायसंगत कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए उन्होंने ग्राम कटहा को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!