BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: नदी किनारे बेच रहे थे महुआ शराब, पुलिस को देख भागने लगे आरोपी, एक बाइक में 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी में नदी किनारे अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने ग्राम सरसेनी आमापारा नदी किनारे छापेमारी की। जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग खेत और जंगल की ओर भाग गए। मोटर साइकिल पर भाग रहे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान इन्होने अपना नाम रिंकू नेताम पिता रामायाण सिंह नेताम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरसेनी डिपरापारा व कमलेश नेताम पिता स्व. सहंगूराम नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सरसेनी चिपरापारा बताया।

पुलिस ने मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 बी.एम. 2269 की तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक की बोरी के अंदर छोटे पॉलिथिन के 54 पाउच और बड़े पॉलिथिन के 94 पाउच में कुल 40.266 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब पाया गया। शराब की कुल कीमत 12,100 रुपये बताई गई। इसके अलावा रिकू नेताम के पेंट की दाहिनी जेब से 400 रुपये और कमलेश नेताम के पेंट से 950 रुपये की बिक्री रकम भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी रिंकू नेताम की मोटर साइकिल और शराब को कुल मिलाकर लगभग 73,450 रुपये की कीमत के साथ जप्त कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...