BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

तखतपुर: कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का आयोजन, यादव समाज में उत्साह का माहौल, प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़िए पूरी खबर….

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही और शोभायात्रा के दौरान गड़वा बाजा और झांकियों के साथ धूमधाम से रैली निकाली गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने यादव समाज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास महाभारत और रामायण काल से जुड़ा है और श्री कृष्ण ने यादव कुल में जन्म लेकर समाज को गौपालक के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने समाज को एकजुट रहने, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर यादव समाज की सेवाभावी और वीरता की सराहना की और कहा कि उन्हें तखतपुर के यादव बंधुओं से चुनाव में अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, जिसके लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, संतोष कौशिक, अशोक ठाकुर, दिनेश राजपूत, कृष्ण कुमार साहू, संजय यादव, विनोद यादव और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

इन अतिथियों ने भी समाज को जन्माष्टमी की बधाई दी और समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के तैलचित्र की पूजा से हुई। इसके बाद समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकाली, जिसमें डीजे और गड़वा बाजा के साथ उत्सव का माहौल बना। रैली मोहन वाटिका से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए वापस मोहन वाटिका में समाप्त हुई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा में पारंपरिक गड़वा बाजा, डीजे और धूमाल के साथ भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण बनी। युवाओं ने उत्साह के साथ नृत्य किया और समाज के वरिष्ठजनों की अगुवाई में यह शोभायात्रा तखतपुर नगर की गलियों में भव्य रूप से निकाली गई।इस भव्य आयोजन में विश्वनाथ यादव, गरीब यादव, ललित यादव, अजय यादव, सरजू यादव सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!