BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र में आ गई हाथी, दहशत का माहौल, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी रख रहे हाथी के गतिविधियों पर नजर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले से भटककर पंतोरा के कटरा जंगल में 20 दिनों तक विचरण करने वाले दंतैल हाथी ने बुधवार की देर रात सीपत तहसील के बिटकुला गांव पहुंचकर कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचाया। इसके बाद हाथी सोंठी के घने जंगलों की ओर बढ़ गया है। हाथी की आमद से सोंठी, निरतु, अदराली, बिटकुला, आमानारा, पैंगवापरा, जेवरा, खोंधरा, कनई, जुहली, कुकदा, मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, ऊनि, कुली और आसपास के बीस गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बिटकुला ग्राम पंचायत के आश्रित गांव पैंगवापरा के निवासी पंच कार्तिक राम ने रात लगभग 1 बजे अपने घर के बाड़ी में लगी फसल को नुकसान होते देखा। जब वह बाहर निकले तो सामने विशाल दंतैल हाथी को भुट्टा और गन्ना खाते हुए देखा। इस दृश्य से घबराए कार्तिक राम तुरंत मूर्छित हो गए और किसी तरह घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। कटरा सर्किल में दंतैल हाथी ने तीन मवेशियों को भी जान से मार डाला है। यह हाथी जांजगीर जिला के खिसोरा जंगल से निकलकर दो दिन पहले बलौदा वन परिक्षेत्र के नवापारा कटरा जंगल पहुंचा था और अब सीपत के सोंठी सर्किल के पास है। पिछले साल फरवरी 2023 में भी उड़ीसा से भटककर 11 हाथियों का दल रायगढ़, शक्ति और जांजगीर के रास्ते सीपत के सोंठी वन सर्किल पहुंचा था। इस दल ने सोंठी के जंगल में लगभग 26 घंटे गुजारे थे और स्थानीय लोगों को इन 26 घंटों की दहशत आज भी याद है।वन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा हाथी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: विधायक दिलीप लहरिया ने एसडीएम को सौंपा ज्ञ... बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 85 बदमाश हिरासत में, 25 भेजे गए जेल; 4 के पास मिले अवैध हथियार, चाकूबा... मस्तूरी; कोयला हेराफेरी का बड़ा खुलासा: जी-11 कोयले में मिलावट कर राशि प्लांट में सप्लाई करने का आरो... बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर च... बिलासपुर; मदनपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध गोदाम से डीएपी-पोटाश जब्त, खाद बिक्री पर लगी ... बिलासपुर; चलती क्रेटा की सनरूफ में स्टंट करना पड़ा महंगा: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर यातायात नियमों की... बिलासपुर; रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर शिकंजा: 16 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर में कोल डस्ट से घुट रही सांसें; खामोश क्यों हैं जिम्मेदार? कर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठ... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार! शराब के लिए मांगे रुपये: नहीं देने पर मजदूर से मारपीट कर की लूट, नगदी और मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ...