BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बेटी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराने थाने पहुंचा पिता, 2 लाख की हुई चोरी, तोरवा पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा क्षेत्र के हेमू नगर तहसीलदार गली में रहने वाले रेलवे कर्मचारी एस श्रीनिवास राव नायडू की बेटी एस अनुश्री की शादी 22 अगस्त को तय थी। हालांकि शादी से ठीक एक महीने पहले 26 जुलाई की शाम को अनुश्री बिना किसी पूर्व सूचना के घर से गायब हो गई। इस घटना ने न केवल परिवार को संकट में डाला, बल्कि उसकी मां की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। अनुश्री के घर छोड़ने के बाद उसकी मां की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस स्थिति के कारण घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान जब श्रीनिवास राव नायडू ने अपनी पत्नी का इलाज करवा लिया और 26 अगस्त को घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर में सोने के जेवरात, चेन, अंगूठी और एक काले रंग का सूटकेस ट्राली गायब है। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। श्रीनिवास राव ने अपनी बेटी अनुश्री पर चोरी का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...