BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR: लोको शेड में क्रेन टूटने से इंजन गिरा नीचे, मेंटनेंस के दौरान हुआ हादसा, अप्रेंटिस कर्मचारियो ने मचाया हंगामा, विडीयो देख पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में इलेक्ट्रिक इंजनों के मेंटेनेंस के दौरान लोको शेड में एक गंभीर हादसा होते-होते रह गया। लोको कॉलोनी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में मेंटेनेंस के लिए उठाए जा रहे इंजन को क्रेन के टूटने से नीचे गिरना पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस हादसे के बाद लोको शेड के अप्रेंटिस कर्मचारियों ने काम बंद कर हंगामा किया। उनका कहना था कि सुरक्षा और सुविधाओं की कमी के बारे में लगातार रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण लगातार हादसों की संभावना बनी रहती है। अप्रेंटिसों ने काम बंद करने के बाद लोको शेड में सुधार की मांग की और इसके बाद काम पर लौटे। इस हादसे से एक महीने पहले भी एक अप्रेंटिस की करेंट लगने से मौत हो गई थी। उस समय भी कर्मचारियों ने हंगामा किया और रेलवे अस्पताल का घेराव किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी ने एक महीने पहले इंजन के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया था। बावजूद इसके बुधवार के हादसे ने सुरक्षा मानकों की गंभीरता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!