ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आई दो बहनें, सुहानी की मौत, खुशी की हालत गंभीर..कॉलेज से लौटते वक्त हुआ हादसा!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बहनों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस हादसे में सुहानी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल खुशी को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर स्थित एम्स में रेफर किया गया है। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर निवासी सुहानी और खुशी सिंह कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात करने के बाद नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में अपनी तीसरी बहन से मिलने के लिए निकली थीं। रास्ते में जब वे आईआईटी भिलाई के गेट नंबर-2 के पास बने मोड़ से गुजर रही थीं, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुहानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल खुशी को तत्काल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स रायपुर रेफर कर दिया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश...