सीपत क्षेत्र के मास्टर प्रदीप ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर कोर्स पास कर क्षेत्र का नाम किया उजागर, क्षेत्र में हर्ष का माहौल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) 21 से 26 अगस्त तक झारखंड के रांची स्थित हखिश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 112वें इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर कोर्स में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम जांजी के मास्टर प्रदीप कुमार यादव ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की। इस अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर कोर्स में कुल 12 देशों के लगभग 200 ताइक्वांडो मास्टर्स ने भाग लिया। कोर्स का संचालन साउथ कोरिया के विश्व ताइक्वांडो संघ के मुख्यालय कुक्कीवन से आए छह ग्रैंड मास्टर्स द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मास्टर प्रदीप कुमार यादव सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस उपलब्धि से सीपत क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय समुदाय में गर्व की भावना व्याप्त है। मास्टर यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों को मान्यता दी है, बल्कि ताइक्वांडो के क्षेत्र में सीपत की पहचान को भी उजागर किया है।
