BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: स्कूल खुलने के दो माह बाद भी पढ़ाई नहीं, शिक्षक हुआ निलंबित, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षा सत्र को शुरू हुए दो माह हो गए है। इसके बाद भी सरकारी स्कूल में अभी तक कई विषयों की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। जबकि स्कूल में उस विषय के शिक्षक भी है। इसी तरह के मामले जेडी को निरीक्षण के दौरान मिडिल स्कूल, अमतरा में मिला। जिसमें शिक्षक एलबी को निलंबित किया गया। जेडी ने औचक निरीक्षण में मामला पकड़ा। वहीं स्कूल में दर्ज संख्या 52 में सिर्फ 36 छात्र उपस्थित मिले।

संयुक्त संचालक शिक्षा आर.पी. आदित्य द्वारा बिल्हा विकासखण्ड में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमतरा का निरीक्षण मंगलवार को किया गया। शाला में प्रधान पाठक एवं 4 शिक्षक कार्यरत है तथा दर्ज संख्या 52 है। जिसमें 36 उपस्थित पाए गए। शाला के सभी शिक्षकों से उनके द्वारा किए जा रहे अध्यापन की जानकारी लिए जाने पर यह पाया गया कि कक्षा 6वीं में हिन्दी विषय के शिक्षक श्यामरतन कौशिक के द्वारा विगत दो माह से हिन्दी विषय का अध्यापन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिसे उनके द्वारा स्वीकार भी किया गया। शिक्षक श्यामरतन कौशिक शिक्षक एलबी के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाना पाया गया। जेडी आदित्य ने शिक्षक कौशिक का उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 की कण्डिका 3 के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा नियत किया जाता है। वहीं जेडी ने सेजेस कोनी एवं प्राथमिक शाला कोनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य को कक्षा अध्यापन के साथ प्रयोग कार्य भी संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन विषयों में कक्षा अध्यापन पीछे है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्राथमिक शाला कोनी में शैक्षिक प्रगति पर ध्यान देने एवं साफ सफाई व्यवस्था ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया।

जेडी ने हाईस्कूल लोफंदी के प्राचार्य को दिया नोटिस…..

जेडी ने शासकीय हाई स्कूल लोफंदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि कक्षा 9वीं एवं 10वीं में संस्कृत विषय का अध्यापन प्रारंभ ही नही कराया गया है। वहीं हिन्दी विषय में भी कक्षा 9वीं (अ) में पाठ 1 तक, 9वीं (ब) में पाठ 2 तक कक्षा 10 वीं में हिन्दी विषय का अध्यापन नहीं कराया गया है। शिक्षकवार समय-सरिणी नही बनाया गया है। शासन से प्राप्त वाटर कुलर को संस्थापित नहीं किया गया तथा सील पेक स्थिति में ही कार्यालय के भीतर रखा गया है। उक्त मामले में जेडी ने हाई स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन