BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो बदमाशों को धारदार चाकू के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 18 अगस्त की रात सूचना मिली कि अशोक नगर चौक बिरकोना रोड पर दो युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चिराग उर्फ देव द्विवेदी उम्र 20 वर्ष निवासी एकता कॉलोनी, खमतराई तथा सूरज यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...