BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat
स्कूटी चोरी के आरोपी ने सिविल लाइन थाने में की आत्महत्या की कोशिश, बाथरूम में पिया फिनायल, अस्पताल में भर्ती, पढ़िए पूरी खबर….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक चोरी के आरोपी ने थाने के बाथरूम में फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी की पहचान संजय नगर निवासी 20 वर्षीय रोहित राजपूत के रूप में की गई है, जिसे पुलिस ने एक्टिवा चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। घटना के बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने फौरन कार्रवाई की और आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
