कृष्ण जन्माष्टमी पर सीपत क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा, यदुवंशियों का शौर्य प्रदर्शन, दर्शकों ने की झांकियों की पुष्पवर्षा… विडियो देख पढिए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर में जन्माष्टमी के अवसर पर उत्साह का माहौल छाया रहा। इस खास मौके पर सर्व यादव समाज सीपत बेलतरा इकाई ने एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा की शुरुआत ग्राम पंधी से हुई, जहां राधाकृष्ण की पूजा अर्चना के बाद बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा का आगाज़ हुआ। यह शोभायात्रा मटियारी जांजी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नवाडीह चौक पहुंची। मार्गभर लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

शोभायात्रा में ‘जय यादव जय माधव’ के नारे लगाकर भाईचारे का संदेश फैलाया गया। शोभायात्रा के दौरान संजीव राधाकृष्ण की मनोरम झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। नवाडीह चौक पर यादव समाज के युवाओं ने लाठी चाल कर शौर्य का प्रदर्शन किया, जो दर्शकों के बीच काफी सराहा गया। इसके बाद शोभायात्रा सामुदायिक भवन पहुंची, जहां श्रीकृष्ण की महाआरती की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर गणेशराम यादव, रामायण यादव और जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव को नारियल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव और कोषाध्यक्ष अभिलेष यादव ने एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए एकता आवश्यक है। उन्होंने समाज को एकसूत्र में पिरोने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार यादव ने किया, वहीं आभार ज्ञापन हेमंत यादव ने किया। शोभायात्रा में शिवशंकर यादव, अभिलेष यादव, शिव यादव, कृष्णा यादव, घनश्याम यादव, हेमंत यादव, विनोद यादव, उत्तम यादव, भागवत यादव, सागर यादव, दीपक यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, पंकज यादव सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
