BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

VIDEO: पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास 40 वर्षीय युवक की बियर की बोतल से हत्या, लोगों ने पिक्चर स्टाइल वारदात को देखकर भी नहीं की मदद, मामले की जांच करने पहुंचे SP, देखिए वीडियो……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाहर रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। राहुल सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष नामक युवक की बीयर की बोतल से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10.30 बजे हुई जब राहुल, जो कि एक केबल ऑपरेटर था और पिछले तीन माह से मधुबन दयालबंद में रह रहा था, अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। राहुल का दो युवकों से पुरानी रंजिश और शराब के सेवन को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। राहुल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने बीयर की बोतल से उसके सिर और गर्दन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल राहुल बचने के लिए भागा, लेकिन आरोपी उसे दौड़ाकर पीटते रहे। राहुल की चीख-पुकार सुनकर भी मौके पर मौजूद दर्जनों लोगों ने उसकी मदद नहीं की। खून से लथपथ राहुल जमीन पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

 

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल:-

पुराना बस स्टैंड पर अक्सर इस प्रकार की गंभीर वारदातें होती रहती हैं। क्षेत्र में लगातार होने वाली इन घटनाओं के बावजूद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है, कि पुलिस केवल खानापूर्ति करती है और वास्तविक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!