BILASPUR: इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी पुलिस की टीम ने इलेक्ट्रानिक दुकान में हुई चोरी की घटना को सुलझा लिया हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गिधपुरी निवासी दिनेश पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर अज्ञात चोरों ने 21 अगस्त 2024 की रात्रि छत के रास्ते प्रवेश करके विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए, जिसकी कीमत 70000 रुपये थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में एसआई ओपी कुर्रे के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और शनिवार को आरोपी तुलसी राम पटेल पिता सलिक राम उम्र 32 वर्ष निवासी गिधपुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान, जिसमें सेट-टॉप बॉक्स, रिमोट, कॉपर वायर, डीवीआर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं, पूरी तरह से बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
