BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने शहरवासियों से की यह अपील, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने एक घर में घुसकर 30 लाख रुपये की चोरी की थी। मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2024 की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच, चार पुरुष और दो महिलाएं अपने आप को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर सिरगिट्टी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकी दी और एक पेटी को ढूंढकर ले गए, जिसमें पैसे और जमीन संबंधी कागजात थे। पीड़ित कृष्ण कुमार मिश्रा ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने मामले की त्वरित जांच शुरू की। 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद, आरोपियों की पहचान की गई और उनके शहर में छिपे होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने एक सटीक योजना बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिंधु वैष्णव से 20 लाख रुपये और रानी बैरागी से 10 लाख रुपये बरामद किए गए, कुल 30 लाख रुपये की राशि वसूल की गई।

ये हैं फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के आरोपी:-

01. सिंधु वैष्णव पिता विजय वैष्णव उम्र 25 साल निवासी तिफरा जोन कार्यालय के सामने थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. रानी बैरागी पति अवध बैरागी उम्र 30 साल निवासी भारतीय नगर एल 3 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर स्थाई पता देवरी थाना देवरी जिला सागर (म.प्र.)

बिलासपुर पुलिस ने की अपील:-

बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि अपने मकानों और दुकानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!