BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: रक्षाबंधन के दिन जांजी- मटियारी मार्ग में 100 पाव प्लेन शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अवैध नशे के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के निर्देश के तहत, सीपत पुलिस ने 100 पाव देशी शराब सहित 2 आरोपियों को पकड़ा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना सीपत के अधिकारी नवाडीह चौक सीपत पर वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि सीपत स्थित देशी शराब भट्ठी से दो युवक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 में भारी मात्रा में देशी शराब लेकर ग्राम जांजी, मटियारी की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी कैलाश टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी देवरी लाखापारा और एक अपचारी बालक निवासी देवरी लाखापारा को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 100 नग देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 18 लीटर और मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, मनहरण सिंह।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!