BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

कलेक्टर बेटे ने दी परेड को सलामी, पत्रकार पिता ने कैमरे में किया कैद, सबके दिल को छू गया ये पल, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में 15 अगस्त के अवसर पर एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जो शहरवासियों के दिलों में खास जगह बना गया है। परंपरागत रूप से इस साल भी पुलिस लाइन मैदान में 15 अगस्त का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए, मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिवार को सम्मानित किया और कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सराहा गया। इस दौरान, जब उपमुख्यमंत्री ने झंडा फहराया और कलेक्टर आईएएस अवनीश शरण और पुलिस कप्तान आईपीएस रजनेश सिंह ने परेड की सलामी ली, तब कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के लिए सब चौंक गए।

इस खास अवसर पर बिहार के प्रमुख पत्रकार, डॉ. लोकेश शरण, जो कलेक्टर अवनीश शरण के पिता हैं, कैमरा लेकर पत्रकारों के बीच पहुंच गए और अपनी पुरानी पत्रकारिता की आदत को फिर से जीते हुए नजर आए। डॉ. लोकेश शरण ने न केवल अपने बेटे और मुख्य अतिथि को कैमरे में कैद किया, बल्कि बिलासपुर के पत्रकारों के साथ भी पूरी गर्मजोशी से बातचीत की। उनके इस व्यवहार ने पत्रकारों को गर्व महसूस कराया, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे के समारोह की बजाय पत्रकारिता को प्राथमिकता दी। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी अपने पिता की गतिविधियों को मंच पर खड़े होकर देखा और इस पर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने हमेशा पत्रकारिता के मूल्यों को सर्वोपरि रखा है और इस अवसर पर भी वही किया, जो वे हमेशा से करते आए हैं। यह अद्भुत दृश्य बिलासपुर वासियों के लिए यादगार बन गया है, जिसमें एक बेटे की अहमियत और एक पिता की पत्रकारिता की प्रतिबद्धता ने सबका दिल छू लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!