BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

NTPC SEEPAT में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह: उत्कृष्ट कर्मचारियों & बेस्ट स्टूडेंट्स को मिला सम्मान, प्रभावित गांवों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बटोरे खूब वाहवाही….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और बाल भारती पब्लिक स्कूल के परेड का निरीक्षण भी किया। अपने संबोधन में विजय कृष्ण पाण्डेय ने कहा कि एनटीपीसी 1975 से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि 17,794 कार्य बल के साथ, 90 एनटीपीसी स्टेशनों के माध्यम से 76,134 मेगावाट क्षमता के साथ, एनटीपीसी विश्व की प्रमुख विद्युत कंपनियों में से एक है।

इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में 85.42 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 22,168 मिलियन यूनिट का वार्षिक उत्पादन किया गया। वर्ष 2024-25 के जुलाई तक 87.71 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 8405.48 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ग्राम दर्राभाठा, सीपत, जाँजी, देवरी के शासकीय विद्यालयों व बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, टाईनी ब्लासम प्ले स्कूल और दिशा केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को परियोजना प्रमुख द्वारा विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें महाप्रबंधक योग्यता प्रमाण पत्र, पावर एक्सेल अवार्ड, एम्प्लाई ऑफ द ईयर, मानवीयता पुरस्कार, बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड, हैल्थ चैम्पियन अवार्ड, सुझाव योजना पुरस्कार शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, परियोजना प्रभावित गांवों के 59 प्रतिभाशाली बच्चों को नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत उत्कर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समारोह की शुरुआत संगवारी महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन व टॉइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल में ध्वजारोहण से हुई, जिसमें श्रीमती साधना पाण्डेय और वरिष्ठ सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा सर्विस बिल्डिंग स्टेज-1 में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अनिल शंकर शरण ने भी ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!