BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

15 अगस्त को ‘खाकी की शान’ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सीपत थाने के प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल हुए SP के हाथो सम्मनित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर में पुलिस विभाग द्वारा ‘खाकी की शान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित करना था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आयोजित इस समारोह में ‘खाकी की शान’ के तहत 13 अधिकारी और कर्मचारियों को उनके विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासा गुड़ी सभा गृह को भव्य रूप से सजाया गया था और इसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, पुलिस कर्मी और समाजसेवी संस्थाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान सीपत क्षेत्र में ट्रेलर द्वारा 13 मवेशियों की दुर्घटनाग्रस्त होने के प्रकरण में सूझबूझ दिखाने के लिए प्र.आर. 11 प्रफुल्ल सिंह ठाकुर को विशेष रूप से सराहा गया और उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, पुलिस जवानों द्वारा देशभक्ति गीत भी गाए गए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, “यूं तो बहुत से कर्मचारी और अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं, किंतु कुछ विरले ही होते हैं, जो सामान्य से हटकर उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी विशेष छाप छोड़ते हैं।” इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर, शहर के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, सीएसपी उमेश गुप्ता, निमितेश सिंह, यातायात डीएसपी संजय साहू उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!