Raftaar News Cg

कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 152 लीटर अवैध शराब का जखीरा जप्त

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। आरोपी से पुलिस ने 152 लीटर अवैध शराब का जखीरा किया जब्त। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की टिकरापारा निवासी विवेक खटिक अपने घर में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा शनिवार को आरोपी विवेक खटिक पिता संतोष खटिक उम्र 22 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास खटिक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली के घर दबिश दी गयी। आरोपी के घर से देशी शराब 436 पाव, अंग्रेजी शराब 329 पाव एवं बीयर 22 बॉटल की कुल 152 लीटर शराब कीमती 83030 रूपये एवं नगदी रकम 700 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में कोतवाली पुलिस में इनकी रही विशेष भूमिका:-

निरीक्षक प्रदीप आर्य, उ.नि.मनीष कांत, आर. 1116 गोकुल जांगडे, आर. 54 प्रेम सूर्यवंशी, आर. 825 नुरूल कादिर, आर. 661 अजय शर्मा, आर. 118 रंजीत खाण्डे, आर. 1184 दीपक केरकेट्टा, आर. 511 मनोज साहू, आर. 1094 समर बहादुर सिंह, आर. 1313 ऋषि कुमार, आर. 973 परमेश्वर खैरवार, आर.1183 आशीष कुर्रे, आर. 1098 कमलेश सूर्यवंशी, आर. 1232 विरेंद्र राजपूत, आर. म. आर. 27 सुनीता मंडावी, म.आर. 116 प्रेम कुमारी कुजुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!