BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: फर्जी क्राइम ब्रांच टीम ने पुजारी के घर पर मारा छापा, 1 करोड़ 30 लाख रुपए की नकदी ले उड़े…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी क्षेत्र में काली मंदिर के पुजारी के घर पर फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 1 करोड़ 30 लाख रुपए से भरी पेटी उठा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुजारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि वे 11 अगस्त को राजनांदगांव के मोहला के मुंदेला गांव में पूजा-पाठ के सिलसिले में गए हुए थे। 13 अगस्त को उनके घर पर फोन आया कि कुछ लोग खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताकर घर में घुस आए हैं। उन्होंने पुजारी की पत्नी, भाभी और परिजनों को बंधक बना लिया और एक पेटी तोड़कर उसमें रखी 1 करोड़ 30 लाख रुपए की नकदी ले गए। पुजारी ने आगे बताया कि पेटी उनके परिचित विद्या प्रकाश पांडे द्वारा घर पर रखवाई गई थी, जिन्होंने पहले से ही कोई जानकारी नहीं दी थी कि पेटी में इतनी बड़ी राशि है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले की तहकीकात में जुटा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!