BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

संस्कृत का नोट्स नहीं बनाने पर 8 वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, परिजनों की मांग पर शिक्षक हुआ निलंबित, विडियो देखकर..पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवारी बाजार स्थित रेलवे स्कूल क्रमांक-2 से एक गंभीर घटना सामने आई। संस्कृत के शिक्षक राकेश कुमार ने 8वीं कक्षा के छात्र अहमद रजा की पिटाई की, जिसके परिणामस्वरूप बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना तब हुई जब छात्र ने अपनी संस्कृत की नोट्स नहीं बनाई थीं। घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने छात्र की पिटाई करने के लिए अपने पास रखी छड़ी का उपयोग किया और तब तक पिटाई की जब तक छड़ी टूट नहीं गई। पिटाई के दौरान छात्र के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। छात्र के परिजनों ने इस घटना की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की और स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, परिजनों ने बच्चे की चोटों का वीडियो बनाकर रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ साझा किया है, जिसमें छात्र के शरीर पर पिटाई के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

 

डॉ. एसवी विलासराव, सीपीआरओ रेलवे-

रेलवे स्कूल क्रमांक-2 के शिक्षक द्वारा बच्चे की पिटाई की घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!