BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में भाजयुमो ने निकाला तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राएं हुए शामिल, शहीद विनोद कौशिक के घर पहुंच दिए श्रद्धांजलि…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता युवा मोर्चा के सीपत मंडल द्वारा मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व की अपील पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था, और यह क्षेत्र में धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय के मैदान से हुआ, जहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा ने नवाडीह चौक, तहसील कार्यालय, थाना चौक, बस स्टैंड, बाजार पारा होते हुए शहीद विनोद सिंह कौशिक के निवास स्थान तक की यात्रा की। शहीद विनोद सिंह कौशिक के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी छायाचित्र में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस आयोजन में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेष यादव, मदन लाल पाटनवार, राहुल सोनवानी, शिव यादव, शिव साहु, रमन गिरी गोस्वामी, हरिकेश गुप्ता, रंजीत ठाकुर, दीपक शर्मा, तुषार चंद्राकर, ललित यादव, पुष्पेंद्र दास महंत, जयशंकर साहु, मनीष जायसवाल, सोनू निर्मलकर, ओम पाटनवार, दुर्गेश जायसवाल, ऋषभ कांत विजय, आयुष पाटनवार व दिलचंद रजक के साथ क्षेत्रवासियों ने भी भाग लिया। यात्रा के दौरान, क्षेत्रवासियों ने तिरंगा को गर्व और सम्मान के साथ लहराया, जिससे क्षेत्रीय एकता और सामूहिक राष्ट्रीय भावना को मजबूती मिली। स्वामी आत्मानंद स्कूल सीपत के छात्र-छात्राएँ और मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय के छात्र भी इस यात्रा में शामिल हुए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...