BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

7 महीने की गर्भवती महिला का शराबी पति ने किया मर्डR, घटना के बाद हुआ था फरार, चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में मायके आई गर्भवती महिला को शराबी पति ने टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसे चंद घंटों के अंदर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मामले की जांच जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी मौवार उम्र 24 वर्ष का विवाह मई 2023 में ग्राम रालिया के प्रकाश मौवार उम्र 26 वर्ष से हुआ था। शादी के बाद पति के रोज-रोज शराब सेवन करने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी दौरान हरेली त्योहार मनाने रिंकी अपने माइके ग्राम कुली आई हुई थी। जिसे ससुराल ग्राम रलिया ले जाने के लिए 4 दिन पहले उसका पति आया था। रिंकी के मायके ग्राम कुली में माता-पिता रहते थे, जो खेती बाड़ी का काम करते थे। गुरुवार को पिता बाजार गए हुए थे, रिंकी की मां घर पर थी। इसी दौरान रिंकी का पति प्रकाश मौवार रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और पास में रखे टांगिया से रिंकी पर वार करना शुरू कर दिया। हमला के बाद जब रिंकी आवाज लगाई, तब उसकी मां बाहर आई और बीच बचाव की। उसी वक्त रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे। जो आरोपी प्रकाश को पकड़कर मारने लगे, लेकिन वो किसी प्रकार से छोड़ाकर भाग निकला। परिजनों ने घर से 1 किलोमीटर बस्ती में रिंकी को कंधे से ले जाकर प्राइवेट गाड़ी के सहारे बलौदा के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सीपत पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुटी हुई थी। जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

7 महीने की गर्भवती थी मृतिका:-

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रिंकी का विवाह मई 2023 में हुआ था, जिसके बाद हरेली त्यौहार मनाने मृतिका अपने माइके आई हुई थी। जिस दौरान वह 7 महीने की गर्भवती थी। इसी वक्त ये घटना हो गया।

मोबाईल छोड़कर हुआ था फरार, खाल्हेपारा से हुआ गिरफ्तार: अर्चना झा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने बताया की मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश मौवार अपना मोबाईल फोन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी को मुलाहिजा के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा। मुलाहिजा रिपोर्ट पश्चात आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!